अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्य विषय पर ज्ञानवर्धक जानकारी!
नई दिल्ली/ प्रेरणा बुड़ाकोटी: स्त्री शक्ति संगठन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के छठवें दिन महिला स्वास्थ्य विषय पर कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर वीणा गहलोत पूर्व सीनियर प्रोफेसर और हेड ऑफ डिपार्टमेंट बायोकेमेस्ट्री के पद पर कार्यरत रही है। महिला स्वास्थ्य पर डॉक्टर वीणा ने कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ज्ञानवर्धक जानकारी देकर कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को जागृत किया। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, तनाव प्रबंधन और नियमित जांच-पड़ताल जैसे स्वस्थ जीवनशैली के तरीकों को अपनाना चाहिए।
मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए नियमित रूप से स्नान करना, साफ कपड़े पहनना, सैनिटरी पैड या टैम्पोन का उपयोग करना और उन्हें समय-समय पर बदलना, साथ ही जननांग क्षेत्र को साफ रखना आवश्यक है। इस दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए यहां कुछ अतिरिक्त सुझाव दिए गए हैं: नियमित रूप से स्नान करें: दिन में कम से कम दो बार स्नान करें और सुनिश्चित करें कि जननांग क्षेत्र को साफ रखा जाए। साफ कपड़े पहनें: साफ अंडरवियर चुनें और उन्हें नियमित रूप से बदलें। सैनिटरी पैड या टैम्पोन का उपयोग करें और उन्हें हर कुछ घंटों में बदलें, खासकर यदि आपका प्रवाह भारी है। जननांग क्षेत्र को साफ रखें: जननांग क्षेत्र की सफाई करते समय, आगे से पीछे की ओर धोएं। अपने हाथ धोएं: शौचालय का उपयोग करने से पहले और बाद में, साथ ही सैनिटरी उत्पादों को बदलने के बाद हमेशा अपने हाथ धोएं। मुख्य वक्ता ने महिलाओं को स्तन रोगों से बचने के बारे में बताते हुए कि प्रत्येक महिला को मैमोग्राफी करवाना चाहिए। यह एक एक्स-रे इमेजिंग तकनीक है जिसका उपयोग स्तन परीक्षण के लिए किया जाता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से स्तन कैंसर और स्तन से संबंधित अन्य स्थितियों का पता लगाने के लिए किया जाता है। स्तन कैंसर की जांच के लिए सबसे प्रभावी तरीका माना जाने वाला मैमोग्राफी कई फायदे प्रदान करता है। मैमोग्राफी के लाभों में शामिल हैं: यह स्तन कैंसर की पहचान करने का सबसे प्रभावी तरीका है। यह किसी भी लक्षण के प्रकट होने से पहले स्तन कैंसर का कारण बनने वाले परिवर्तनों का पता लगाने में सहायता करता है। उन्होंने यह भी बताया कि आजकल के समय में अनियमित जीवन शैली, महिलाओं का पारिवारिक, सामाजिक और कार्यालय परियों में अधिक योगदान देने की वजह से वह अपने स्वास्थ्य का संपूर्ण ध्यान नहीं रख पाती जिस कारण बहुत सारी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ जाता है। समय-समय पर महिलाओं को अपने स्वास्थ्य संबंधी जांच अवश्य करवानी चाहिए और किसी भी प्रकार की बीमारी को गंभीर बनने से पूर्व ही डॉक्टरी परामर्श द्वारा दवाई और उचित खुराक से ही ठीक कर लेना चाहिए ताकि किसी बड़ी दुविधा का सामना न करना पड़े। महिलाओं को पूरे दिन भर के कार्य में से कुछ समय निकालकर खुद को भी समय देना चाहिए खुद के स्वास्थ्य और स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए। एक स्वस्थ महिला ही स्वास्थ्य परिवार कल्याण का निर्माण कर सकती हैं। मुख्य अतिथि डॉक्टर वीणा गहलोत द्वारा उत्तम जानकारी से कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रेरित हुए। महिलाओं से जुड़ी बहुत सी नई जानकारी प्राप्त हुई। सभी ने मिलकर मुख्य अतिथि डॉ वीणा गहलोत को प्रोत्साहन दिया एवं मंच संचालिका डॉक्टर कंचन मखीजा, संगठन अध्यक्ष ममता शर्मा और अन्य बहनो को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।