महिला सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा में महिलाओं की भागीदारी को लेकर "आवाज दो" कार्यक्रम का हुआ आयोजन!
जब भी आपको कोई परेशान करे तो आप 9031600191 पर पुलिस अंकल को कॉल करो!- पुलिस अधीक्षक
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: जब भी आपको कोई परेशान करे तो आप 9031600191 पर पुलिस अंकल को कॉल करो, हम आपके सुरक्षा के लिए हमेशा उपलब्ध है। उक्त बाते सारण के एसपी डॉ कुमार आशीष ने कही। डॉ आशीष आज बनियापुर के लौवा स्थित सन्त जलेश्वर एकेडमी में बच्चियो से सीधा संवाद कर रहे थे। बिहार पुलिस सप्ताह-2025 के अवसर पर चौथे दिन जिला स्तर पर महिला सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा में महिलाओं की भागीदारी को लेकर कार्यक्रम "आवाज दो" का आयोजन बनियापुर के लौवा स्थित संत जलेश्वर एकेडमी में पुलिस कप्तान और सारण के एसपी डॉ कुमार आशीष के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें कई स्कूल के शिक्षिकाएं एवं छात्राए शामिल हुए।
संत जलेश्वर में पुलिस कप्तान का स्वागत एमएलसी ई सचिदानंद राय ने किया इस कार्यक्रम में बनियापुर के थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, सदर इंपेक्टर किरण शंकर के साथ आवाज दो" कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारी शिक्षिकाएं एवं स्कूली छात्राओं के बीच महिलाओं एवं बच्चों के साथ होने वाले अपराध जैसे जुवेनाइल एक्ट, बाल श्रम निषेध अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम, महिलाओं के विरूद्ध घरेलू हिंसा अधिनियम से संबधित प्रावधानों के बारे में जागरूक किया गया। "आवाज दो" के दौरान महिला सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा में महिलाओं की भागीदारी सहित कई अन्य विषयों पर जानकारियाँ साझा की गई एवं सतर्कता हेतु उपाय बताये गये, जिसमे शिक्षिकाएं एवं स्कूली छात्राएं सम्मिलित हुए।
उक्त कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा में महिलाओं की भागीदारी को लेकर जानकारिया साझा की गई। कई स्कूली बच्चों के द्वारा महिलाओं के खिलाफ होने वालें अपराधों के बारें में उठाए गए महत्वूर्ण बिन्दुओं पर विमर्श किया गया तथा उन्हें महिलाओं एवं बच्चों के साथ होने वाले अपराध के प्रावधानों जैसे जुवेनाईल अधि०, बाल श्रम निषेध अधि०, बाल विवाह निषेध अधि०, महिलाओं के विरूद्ध घरेलू हिंसा अधि० के बारें जागरूक किया गया।आवाज दो" पहल ने महिलाओं को उनके खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रति अपनी आवाज उठाने और शिकायत दर्ज कराने में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की है। इसके परिणामस्वरूप, महिलाओं द्वारा दर्ज की जाने वाली शिकायतों की संख्या में वृद्धि हुई है, जो यह दर्शाता है कि महिलाएं अब अधिक जागरूक और सशक्त हो रही हैं। वही इस कार्यक्रम को लेकर बिद्यालय के फाउंडर और एमएलसी ई सचिदानंद राय ने कहा कि नीतीश सरकार के राज्य में सुशासन का परिणाम है कि अपराधों में कमी लाने के लिए पुलिस के आलाधिकारी बच्चो के साथ मिल कर जागरूकता फैला रहे है और उन्हें सशक्त बना रहे है, इस दौरान उन्होंने जिला पुलिस और बिहार पुलिस के इस कार्यशैली को अपराध मुक्त समाज निर्माण के दिशा में उठाया गया एक सशक्त कदम है।