गोविंदगढ़ भाजपा प्रधान को हटाने के विरोध में बड़ौदामेव कस्बा रहा बंद!
राज्य सरकार और विधायक के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी!
/// जगत दर्शन न्यूज़
रामगढ़ अलवर (राजथान): संवाददाता सुरेश सैनी: राजस्थान सरकार के द्वारा गोविंदगढ़ की भाजपा प्रधान रसनम गोपाल चौधरी को हटाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है और सियासत गर्म आ रही है। भाजपा प्रधान को हटाने के विरोध में रविवार को बड़ौदामेव कस्बा पूरी तरह से बंद रहा और सरकार के इस फैसले का विरोध किया। इस दौरान भाजपा नेता पूर्व सरपंच एडवोकेट देवेंद्र दत्ता ने बताया कि जिस तरीके से राजस्थान सरकार ने भाजपा के बोर्ड को भंग किया है वह बिल्कुल निंदनीय है। लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर भी अब विधायक और उनके पति मंत्री जुबेर खान हमला करने से नहीं करा रहे हैं और भाजपा के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।
वहीं गोविंदगढ़ प्रधान रसनम चौधरी के पति गोपाल चौधरी ने स्थानीय विधायक और उनके पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मुझे कांग्रेस में आने के लिए प्रलोभन दिए थे और यह कांग्रेस के नेताओं से कह रहा था कि प्रधान भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हो जाएं हम कुछ भी नहीं करेंगे। मैंने भारतीय सेना में नौकरी की है और मैं सिद्धांतों के साथ चलने वाला इंसान हूं। मैं किसी से डरता नहीं हूं इसलिए मैंने उनके प्रलोभन को स्वीकार नहीं किया और इसके शेती उन्होंने षड्यंत्र करके बड़ौदामेव को नगरपालिका बनवा कर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर चोट की है और प्रधान को हटा दिया है। वहां पर अपने चहेते मनोनीत प्रधान नियुक्त कर दिया है। इस दौरान प्रधान पति गोपाल चौधरी ने कहा कि शासन सचिव निशू अग्निहोत्री से दबाव में साइन करवाएं और पांच मंत्रियों को ले जाकर उसके वहां बैठा दिया और उसके ऊपर दबाव दिलवाने का काम किया है। जबकि शासन सचिव कानूनी रूप से इसको करने के लिए अपनी असमर्थता जता चुके थे। अगर विधायक इस तरह के से क्षेत्र में आपसी भाईचारे को खराब करने की कोशिश करेगी और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर चोट करेगी तो आने वाले दिनों में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। भाजपा नेता सुखवंत सिंह ने कहा कि हम न्यायालय की शरण में जाएंगे और हमें भरोसा है कि न्यायालय में हमें हमारे पक्ष में फैसला सुनाएगा और हमें पूरे 5 वर्ष तक प्रधानी करने दी जाएगी। यह इंटेंशनली और जलन में प्रधान को हटवाने का काम स्थानीय विधायक और उनके पति के द्वारा किया गया है।
इस दौरान बड़ौदामेव कस्बा बन्द कर धरना प्रदर्शन किया व थानाधिकारी हितेश शर्मा को राजपाल के नाम ज्ञापन दिया।इस दौरान बड़ौदामेव कस्बा पूरे दिन बंद रहा और व्यापारियों ने भी कहा कि हम बड़ौदामेव को नगरपालिका बनवाने के समर्थन में नहीं है नगरपालिका बनने के बाद क्षेत्र में ना तो लोगों के काम हो रहे हैं ना ही को सुविधा मिल रही है। लोग पेंशन चिरंजीवी योजना प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं के लिए भटक रहे हैं लेकिन उनके काम नहीं हो रहे। इस दौरान भाजपा नेता पूर्व सरपंच एडवोकेट देवेंद्र दत्ता भाजपा नेता सुखवंत सिंह, प्रधान रसनम चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि गोपाल चौधरी, भाजपा नेत्री सरिता राज जिला पार्षद अलवर, नेता भाजपा जय आहूजा, हिंदू वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष निर्मल प्रकाश सुरा मंडल अध्यक्ष हरि सिंह सोलंकी,मंडल अध्यक्ष देवाराम, राजेंद्र कसाना, सहदेव सिंह नरूका, मेजर धीर सिंह नथी कमल भादवा, मानसिंह भादवा व राजेंद्र मिश्रा के साथ हजारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।