ब्रंच इटालिनों ताजपुर ने मनाया अपनी पहली वर्षगांठ, केक काटकर किया गया जश्न!
सारण (बिहार): माँझी प्रखंड के ताजपुर में स्थित ब्रंच इटालिनों इकाई की पहली वर्षगांठ रविवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय गणमान्य लोग, शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन अमरेंद्र द्विवेदी एवं शिक्षक विनय सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। वर्षगांठ के मौके पर केक काटकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई।
इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया सुरेंद्र सिंह, जदयू नेता सह पूर्व मुखिया विजय सिंह, अधिवक्ता चंद्रशेखर द्विवेदी, शिक्षक बी. के. भारतीय, विनोद मिश्रा, प्रो जनार्दन सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने संस्था की उपलब्धियों की सराहना की और इसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संस्था द्वारा क्षेत्र में शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।