मांझी के डुमाईगढ़ शिव मंदिर परिसर में दुर्गापूजा की भव्य तैयारी, विशाल पंडाल बना आकर्षण का केंद्र
मंदिर निर्माण में दिनेश्वर मिश्रा और साजा नंद सिंह का योगदान, पूजा के साथ सम्मान समारोह का भी हुआ आयोजन
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखंड की घोरहाट पंचायत स्थित डुमाईगढ़ शिव मंदिर परिसर में दुर्गापूजा को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। संयोजक दिनेश्वर मिश्रा और साजा नंद सिंह के सहयोग से मंदिर परिसर में विशाल पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है। पंडाल और मंदिर परिसर की सजावट श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। धार्मिक वातावरण के बीच पूजा आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है।
डुमाईगढ़ शिव मंदिर के निर्माण कार्य में भी साजा नंद सिंह का महत्वपूर्ण योगदान है। दिनेश्वर मिश्रा ने बताया कि उनके सहयोग से मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, साजा नंद सिंह ने कहा कि ग्रामीणों का सहयोग मिलने से उन्हें आत्मबल मिलता है। दिनेश्वर मिश्रा ने बताया कि साजा नंद सिंह अपने ससुराल में रहकर मंदिर निर्माण में योगदान दे रहे हैं।
इसी क्रम में रविवार की शाम समिति की ओर से भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सैकड़ों लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अच्छे कार्यों के लिए पुलिस प्रशासन के कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। आयोजन के माध्यम से सामाजिक सहभागिता और धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि शैलेश्वर मिश्रा, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजू गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मण यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

