मांझी पंचायत समिति की बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी, स्वास्थ्य विभाग के मुद्दों पर हुई चर्चा
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति की एक दिवसीय बैठक प्रखंड प्रमुख कमला देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पंचायत समिति के सदस्यों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक के दौरान कई विभागों के पदाधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर सदस्यों ने नाराजगी जताई। अनुपस्थित पदाधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष रखा गया। साथ ही सारण के जिला समाहर्ता से अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई करने की मांग की गई।
प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि ने जताई नाराजगी
बैठक में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजेश कुमार ने अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पंचायत समिति की बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों की मौजूदगी जरूरी है, ताकि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सवालों और समस्याओं का मौके पर समाधान हो सके।
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी रोहित अग्रवाल तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. रोहित कुमार मौजूद रहे। पंचायत समिति के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं और विकास कार्यों को बैठक में रखा।
स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर भी चर्चा
उप प्रमुख मनोज सिंह ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी रखी। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा की। पंचायत समिति सदस्यों ने भी स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों से संबंधित अपने विचार और सुझाव रखे। बैठक में मौजूद सदस्यों ने पंचायत क्षेत्र से जुड़े अन्य विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की। बैठक में दर्जनों पंचायत समिति सदस्य एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
#ManjhiNews #SaranNews #ChhapraNews #PanchayatSamiti #Manjhi #BiharNews #PanchayatMeeting #DevelopmentNews #SaranNewsUpdate #BiharPanchayat #ManjhiBlock #HealthDepartment #BDO #CO #LocalNews #BiharNewsUpdate #LatestNews #मांझी #सारण #पंचायत_समिति #बैठक #अधिकारी #विकास_कार्य #बिहार_समाचार

