मुबारकपुर हत्या कांड: एसएसपी मनोज सिंह ने लोगों से शांति ब्यवस्था बनाने की अपील की!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मुबारकपुर निवासी व मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में पदस्थापित एसएसपी मनोज कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के माध्यम से गांव के लोगों से शांति ब्यवस्था बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कानून का हाथ बहुत लम्बा होता है। कानून पर भरोसा रखें। उन्होंने कहा है कि सारण जिला प्रशासन से जुड़े वरीय पुलिस पदाधिकारियों से वे लगातार संपर्क में हैं। गांव की सामाजिक राजनीतिक पृष्ठभूमि की याद दिलाकर उन्होंने गांव में रहने वाले दोनों पक्षों से अमन चैन स्थापित करने के जिला प्रशासन के प्रयास में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि सारण जिला प्रशासन मुबारकपुर के मामले में पूरी तरह संवेदनशील है तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने को प्रशासन पूरी सजगता से लगा हुआ है। गांव के लोग प्रशासन पर भरोसा बनाये रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराध में चंद लोग ही शामिल रहते हैं पूरा समाज किसी मामले में दोषी नही होता।
उन्होंने अपने शब्दों में कहा है कि "अमन चैन व शान्तिपूर्ण वातावरण ही सकारात्मक सोच की दिशा तय करता है। अपराधिक मनोवृत्ति पर अंकुश तो करना ही है। क़ानून अपने हिसाब से काम करता है। क़ानून सर्वोपरि है। Law is above the state. इस देश मे क़ानून ने किसी को नहीं छोड़ा है। उसे अपना काम करने दिया जाए। सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रशासन से लगातार बात हो रही है। मेरी प्रशासन से भी अपील है कि सही समय पर सही निर्णय लेकर निष्पक्ष कार्रवाई करे। मैं अपने गाँव के लोगों से पुनः विनम्र अपील करता हूँ कि शान्ति पूर्ण वातावरण का निर्माण करे, जो भी अपराधी हो उसको सजा मिले, इसके लिए investigation में पूरा पूरा सहयोग कर साक्ष्य को मज़बूत करने का प्रयास करे। अपराधियों का हश्र बहूत बूरा होता है। कई उदाहरण आप लोगों के सामने ही है। इसलिए अमन चैन बना रहे, हमलोग एक ही गाँव के निवासी है। वर्षों से मिलजुल कर रहे है। चन्द विघ्न संतोषी के चक्कर में आकर गाँव की फ़िज़ा ख़राब नहीं होने देना है। मुबारकपूर गाँव की बड़ी अस्मिता रही है। उसे संजोना हमारा परम कर्तव्य होना चाहिए। प्रशासन पर भरोसा हमारी भी ज़िम्मेदारी है"