पेंशनर्स एसोसिएशन छपरा की बैठक में आठवें वेतन आयोग लागू करने की मांग तेज
सारण (बिहार) संवाददाता धर्मेंद्र रस्तोगी: पूउरे पेंशनर्स एसोसिएशन शाखा छपरा की मासिक बैठक शाखा अध्यक्ष विश्व मोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें पेंशनर्स से जुड़ी विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। अध्यक्ष ने अपने संबोधन में आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट शीघ्र जारी करने, 18 माह के महंगाई राहत का भुगतान करने तथा 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पर क्रमशः 5%, 10% और 15% पेंशन वृद्धि लागू करने की मांग की। साथ ही कम्यूटेशन राशि का भुगतान 10 वर्ष 8 माह में करने की भी बात कही गई।
बैठक में जोनल अधिवेशन में मिथलेश कुमार सिंह को केंद्रीय सचिव (ग्रिवांस) मनोनीत होने तथा छपरा शाखा के वार्षिक अधिवेशन में मुद्रिका प्रसाद को संयोजक और विभय सिन्हा को संयुक्त मंत्री बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान मुद्रिका प्रसाद और ओम प्रकाश पराशर ने संयुक्त रूप से मेडिकल टिप्स देते हुए गर्मी में लू से बचाव के उपाय बताए।
शाखा मंत्री मिथलेश कुमार सिंह ने पेंशनर्स से अपील की कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए संगठन से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि उनके प्रयास से छपरा शाखा में शिकायतों की संख्या शून्य हो गई है। कार्यक्रम में अप्रैल माह के जन्मदिन वाले सदस्यों को बर्थडे कार्ड और मिठाई देकर सम्मानित किया गया। अंत में अध्यक्ष विश्व मोहन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन किया।
Chapra news, pensioners meeting, 8th pay commission, Bihar pension news

