जदयू सारण के जिला महासचिव बने रामकृष्ण सिंह, बधाई देने वालों का लगा तांता
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: जनता दल (यूनाइटेड) के सारण जिला संगठन में रामकृष्ण सिंह को जिला महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और समर्थकों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यशैली से जदयू संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
रामकृष्ण सिंह ने दूरभाष पर बताया कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने मांझी विधायक रणधीर सिंह एवं सारण जिला जदयू अध्यक्ष विकल जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीणों ने बताया कि रामकृष्ण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देकर जनता दल (यूनाइटेड) का दामन थामा था। अब उन्हें जिला महासचिव बनाए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर पूर्व मुखिया सतेन्द्र सिंह, पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, वाके गीरी, जितेंद्र सिंह सहित दर्जनों समर्थक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे और नवमनोनीत जिला महासचिव को शुभकामनाएं देकर उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
रामकृष्ण सिंह, जदयू सारण, जिला महासचिव, मांझी विधायक रणधीर सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष विकल जी, सारण राजनीतिक खबर, बिहार राजनीति

