एकमा में वाहन जांच अभियान, 13 चालकों से ₹17,500 जुर्माना वसूला
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को छपरा–सिवान मुख्य मार्ग स्थित एकमा-परसा मोड़ के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष राम बालक यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाणपत्र, बीमा, हेलमेट तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की।
जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 13 वाहन चालकों से कुल 17,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने बिना हेलमेट, आवश्यक कागजातों के अभाव तथा अन्य नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की।
थानाध्यक्ष राम बालक यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण तथा लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सभी वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
इस अभियान में पुअनि कुंदन कुमार, सुरेश राम, मुकेश कुमार, विक्रम कुमार सहित एकमा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।
एकमा वाहन जांच, एकमा थाना पुलिस, राम बालक यादव, सारण समाचार, वाहन जांच अभियान, ट्रैफिक चालान, छपरा-सीवान रोड, बिहार पुलिस

