मांझी: समाजसेवी जय राम सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखंड के ताजपुर पंचायत अंतर्गत फुलवरिया गांव निवासी स्वर्गीय श्याम बहादुर सिंह के 55 वर्षीय पुत्र एवं समाजसेवी जय राम सिंह का शुक्रवार दोपहर लखनऊ स्थित मिलिट्री अस्पताल में निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।
जय राम सिंह के निधन की खबर मिलते ही फुलवरिया गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
जदयू नेता नीरंजन सिंह ने उनके निधन की जानकारी देते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं भाजपा के पूर्व नेता नीरज सिंह एवं अवधेश सिंह, वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पूर्व उप प्रमुख राम किशुन सिंह तथा चंदन सिंह सहित अन्य लोगों ने जय राम सिंह के निधन को qअपूरणीय क्षति बताया। परिजनों के अनुसार, जय राम सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार की सुबह डूमाईगढ़ घाट पर किया जाएगा। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
निधन की सूचना मिलने के बाद विकास सिंह, विजय सिंह समेत सैकड़ों गणमान्य लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। जिला परिषद के उप चेयरमैन नागेंद्र सिंह, शिक्षक चंद्र सिंह, बी के भारतीय आदि सैकड़ों लोगों ने भी जय राम सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

