एकमा में नव निर्माण जन सुराज पार्टी की नई कमिटी गठित, संगठन विस्तार पर जोर
सारण (बिहार) संवाददाता संजय सिंह: नव निर्माण जन सुराज पार्टी के तहत एकमा प्रखंड में नई कमिटी का गठन किया गया, जिसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। घोषित सूची के अनुसार संजय कुमार सिंह को प्रखंड अध्यक्ष, आनंद गिरि को महासचिव, पायल कुमारी को महिला अध्यक्ष तथा रवि दुबे को युवा अध्यक्ष बनाया गया है।
विभिन्न प्रकोष्ठों में सुमित कुशवाहा (ओबीसी), बलिंदर महतो (कर्पूरी मंच), अनवर अंसारी (अल्पसंख्यक), परमेश्वर प्रसाद (व्यवसाय), डॉ. संतोष सिंह (बुद्धिजीवी), बच्चा मांझी (अंबेडकर मंच) और कन्हैया प्रसाद (किसान मंच) को जिम्मेदारी दी गई है। युवा इकाई में सत्यम गिरी महासचिव व सचिन पाठक उपाध्यक्ष बने हैं।
वरिष्ठ नेताओं ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन विस्तार और जनहित कार्यों में सक्रिय भूमिका की उम्मीद जताई।
Ekma news, Jan Suraj Party, Saran politics, new committee formation

