मदनसाठ पंचायत में चुनावी सरगर्मी तेज, गुड्डू सिंह ने मुखिया चुनाव लड़ने के दिए संकेत
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: आगामी अक्टूबर-नवंबर में संभावित पंचायत चुनाव को लेकर मांझी प्रखंड के मदनसाठ पंचायत में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। पंचायत के पूर्व मुखिया अशोक सिंह के पुत्र गुड्डू सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान आगामी मुखिया चुनाव लड़ने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए वे जनता के बीच रहकर कार्य करना चाहते हैं।
इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने भी गुड्डू सिंह के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना था कि गुड्डू सिंह एक स्वच्छ छवि के युवा हैं और उनके पिता अशोक सिंह चार बार मदनसाढ़ पंचायत के मुखिया रह चुके हैं। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि यदि उन्हें जनप्रतिनिधि बनने का अवसर मिला तो पंचायत के सभी गांवों का समान रूप से विकास होगा।
ग्रामीणों ने कहा कि "जन-जन की यही पुकार, अबकी बार गुड्डू सिंह" का नारा पंचायत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मदनसाढ़ और कबीरपार सहित पंचायत के किसी भी गांव के साथ भेदभाव नहीं होगा तथा सभी क्षेत्रों के विकास पर समान ध्यान दिया जाएगा।
इस अवसर पर देवानंद सिंह, उमेश तिवारी, अनिल सिंह, नागेंद्र महतो, प्रदीप भारती सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे और पंचायत के विकास को लेकर अपने विचार साझा किए।
नोट: यह खबर संबंधित पक्षों के बयानों और स्थानीय लोगों द्वारा व्यक्त विचारों पर आधारित है। पंचायत चुनाव की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।
मदनसाढ़ पंचायत, गुड्डू सिंह, मुखिया चुनाव, पंचायत चुनाव 2026, मांझी समाचार, सारण न्यूज, अशोक सिंह, पंचायत राजनीति

