गढ्ढे में पैर फिसल कर मौत
मांझी(संवादाता वीरेश सिंह): छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र के नरपलिया गांव के निकट एक गड्ढे में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का पैर फिसल कर गिरने के बाद गहरे पानी में डूब कर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृत बुजुर्ग का नाम किशोर राम है। ये नरपलिया गांव के ही रहने वाला बताये जाते है। उनकी दो पुत्र व तीन पुत्री हैं तथा सभी की शादी हो चुकी हैं। परिजनों ने बताया कि चिमनी इत्यादि के लिए मिट्टी काटने के कारण गहरे गड्ढे बन गए है जिसमे बारिश के पानी ने तालाब का रूप ले रखा है। मृत किशोर राम की मौत उसी गड्ढे में डूब कर हो गयी। डूब रहे वृद्ध को बचाने के लिए वहां के कई स्थानीय युवकों ने छलांग लगा कर खोज बीन भी किया परंतु उन्हें बचाया नही जा सका। बृद्ध के डूबने के खबर पाकर मांझी थाना पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों ने जाल के सहारे शव की खोजबीन शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नही किया जा सका था।