राजकीय सम्मान के साथ हुआ सेना के जवान सुधांशु शेखर सिंह का अंतिम संस्कार, पिता सुरेश सिंह के साथ एक ही चिता पर दी गई अंतिम विदाई
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखंड के बंगरा निवासी एवं पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह के बड़े भाई सुरेश सिंह एवं उनके पुत्र तथा सेना के जवान सुधांशु शेखर सिंह का सोमवार की देर शाम राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पिता-पुत्र की मौत से पूरे परिवार और इलाके में शोक की लहर है। अंतिम विदाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, परिजन एवं सेना के जवान मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार, सुधांशु शेखर सिंह सेना में जवान के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनका पार्थिव शरीर सोमवार को बेतिया स्थित उनके आवास पर पहुंचा। शव के आवास पर पहुंचते ही परिजनों के रुदन-क्रंदन से माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। अपने जवान बेटे को अंतिम बार देखने के लिए परिजन फफक-फफक कर रो पड़े। वहीं, आसपास मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
सेना के जवानों ने दी सशस्त्र सलामी
बेतिया स्थित आवास पर सेना के जवानों ने अपने दिवंगत साथी सुधांशु शेखर सिंह को पूरे सैन्य सम्मान के साथ सशस्त्र सलामी दी। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। सैन्य सम्मान के दौरान मौजूद लोगों ने देश की सेवा करने वाले जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुधांशु शेखर सिंह के निधन की खबर से उनके पैतृक गांव बंगरा समेत पूरे मांझी क्षेत्र में शोक का माहौल है। पिता और पुत्र की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शुभचिंतक मौजूद रहे और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुधांशु शेखर सिंह, सुरेश सिंह, बंगरा मांझी, सेना के जवान का अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान, बेतिया, मांझी समाचार, सारण न्यूज, सेना जवान श्रद्धांजलि

