स्व. बद्री प्रसाद गोंड की सोलहवीं पुण्यतिथि मनाई गई, नेताओं व समाजसेवियों ने दी श्रद्धांजलि
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: प्रखंड के कबीरपार निवासी एवं गोंड महासभा के पूर्व प्रमंडलीय अध्यक्ष स्वर्गीय बद्री प्रसाद गोंड की सोलहवीं पुण्यतिथि सोमवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर कबीरपार स्थित उनके स्मारक स्थल पर दर्जनों नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अखिल भारतीय गोंड महासभा के प्रदेश महासचिव विजय कुमार साह, कोषाध्यक्ष हरिहर साह गोंड, शंकर भगवान साह, बैजनाथ प्रसाद, सुरेश प्रसाद, ललन प्रसाद, सर्वजीत साह, शिवनाथ साह, धनपत साह तथा राम पुकार साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
सभी वक्ताओं ने स्व. बद्री प्रसाद गोंड के सामाजिक योगदान और समाज के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

