बेटे की शादी से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सो रहे व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
सिवान (बिहार) संवाददाता बिट्टू यादव: सिसवन थाना क्षेत्र के सईपुर गांव में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने एक व्यक्ति की सोते समय गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मांझी-गुठनी मुख्य मार्ग को जाम कर आगजनी करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मृतक की पहचान चैनपुर ओपी क्षेत्र के मधवापुर निवासी दुखी राम के 45 वर्षीय पुत्र सोहन राम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह हरियाणा में स्पोर्ट्स लाइन से जुड़े कार्य करते थे और अपने बेटे की आगामी शादी की तैयारियों के लिए घर लौटे थे। 19 जून को उनके बेटे की शादी प्रस्तावित थी। शुक्रवार को ही वह सईपुर स्थित अपने ससुराल पहुंचे थे, जहां उनका परिवार वर्षों से रह रहा है।
परिजनों के अनुसार देर रात तीन अपराधी घर पहुंचे और बाहर सो रहे सोहन राम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पत्नी ने बचाव की आवाज सुनकर बाहर आकर देखा तो अपराधी उनका गला रेत चुके थे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की सहायता से उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही सिसवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं हत्या की इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। बेटे की शादी से पहले हुई इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सिसवन के सईपुर गांव में सो रहे व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, बेटे की शादी से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
Siwan News, Siswan Murder Case, Saipur Village Murder, Bihar Crime News, Sohan Ram Murder, Siwan Crime, Saran News, Son Marriage Incident, Murder in Sleep, Bihar Latest News
#SiwanNews #Siswan #MurderCase #BiharCrime #BreakingNews #SaipurVillage #CrimeNews #BiharNews #SohanRam #LatestNews

