सिसवन में पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग जगहों से तीन वारंटी गिरफ्तार
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार वारंटियों में माधोपुर गांव के केदार महतो, कचनार गांव के शिवजी बैठा तथा गुदरीहाता के मुखराम यादव शामिल हैं। बताया जाता है कि तीनों के खिलाफ न्यायालय से पूर्व में वारंट जारी किया गया था। इसी के आलोक में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए तीनों वारंटियों को जेल भेज दिया गया।

