सारण पुलिस की बड़ी सफलता: रिविलगंज हत्या कांड का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सारण (बिहार): वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर जिले में सक्रिय पुलिसिंग अभियान के तहत अपराध के मुख्य शीर्षों में वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रिविलगंज थाना क्षेत्र में हत्या कांड के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर रिविलगंज थाना पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान रिविलगंज थाना कांड संख्या-261/25, दिनांक 11.08.2025, धारा-103(1)/238/3(5) से संबंधित हत्या कांड के वांछित अभियुक्त लक्ष्मण यादव उर्फ उमेश यादव, पिता स्वर्गीय नाथा यादव, निवासी खैरवार, थाना रिविलगंज, जिला सारण को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में रिविलगंज थाना के थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे। सारण पुलिस ने दोहराया है कि जिले में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

