सिसवन थाना पुलिस की कार्रवाई: तीन फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व के मामलों में फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों में सुदामा महतो, मंगल महतो और कैलाश महतो शामिल हैं, जो पूर्व में दर्ज मामलों में न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपियों को सिवान न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी वारंटी को बख्शा नहीं जाएगा।

