रिविलगंज में विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का 10वां वार्षिकोत्सव संपन्न, शिक्षा मंत्री
सारण (बिहार): रिविलगंज प्रखंड के मुकरेड़ा गांव के समीप स्थित विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवां वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विद्यालय के निदेशक राहुल राज ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव तथा छपरा विधायक छोटी कुमारी को अंगवस्त्र, मोमेंटो और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
समारोह के दौरान विद्यालय के टॉप 10 छात्रों को सम्मानित किया गया। शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल से दूरी बनाकर पुस्तकों से जुड़ाव बढ़ाने की सलाह दी। साथ ही बिहार सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की सराहना की।
कार्यक्रम को छपरा विधायक छोटी कुमारी, सेवानिवृत्त प्राचार्य गजेन्द्र सिंह, सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर राजदेव सिंह, विनय सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। समारोह में सैकड़ों छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की उपस्थिति रही।

