मांझी में सघन वाहन जांच अभियान: चुनाव सुरक्षा को लेकर पुलिस और ITBP की संयुक्त कार्रवाई
सारण (बिहार) संवाददाता नितेश सिंह: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के लिए मांझी थाना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए महम्मदपुर चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। थानाध्यक्ष आशीष कुमार के निर्देश पर मांझी थाना पुलिस और आईटीबीपी के जवानों की संयुक्त टीम ने देर शाम तक अभियान चलाया।
जांच के दौरान चौक से गुजरने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को रोका गया। पुलिस टीम ने वाहनों के डिक्की, यात्रियों के बैग और अन्य सामानों की गहन जांच की। साथ ही वाहन चालकों से वाहन के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और पहचान पत्र दिखाने को कहा गया। कागजातों की कमी पाए जाने पर कई चालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
एएसआई रामजी यादव ने बताया कि यह विशेष जांच अभियान अवैध शराब, हथियार, नकदी और प्रतिबंधित वस्तुओं की ढुलाई रोकने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस और ITBP की टीमें पूरी तरह अलर्ट हैं।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पुलिस जांच में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाना को दें।
मांझी वाहन जांच, बिहार विधानसभा चुनाव 2025, चुनाव सुरक्षा अभियान, सारण पुलिस, ITBP बिहार, मांझी थाना छपरा, अवैध शराब जांच बिहार, बिहार पुलिस कार्रवाई, सारण जिला चुनाव समाचार, Manjhi News Today.

