मारपीट की घटनाएं, 5 महिलाएं घायल
सिवान (बिहार): जिले में रविवार को दो अलग-अलग जगहों पर मारपीट की घटनाएं हुईं, जिनमें कुल पाँच महिलाएं घायल हो गईं। सभी का इलाज सरकारी अस्पताल में कराया गया।
पहली घटना हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना क्षेत्र के करमासी गांव की है। यहां मारपीट की घटना में स्थानीय निवासी पूनम देवी घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है और दोषियों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
वहीं दूसरी घटना सिसवन थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी गांव की है। यहां आपसी जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें चार महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में स्थानीय निवासी श्रीनिवास महतो की पत्नी सुनैना देवी, ध्रुव महतो की पत्नी सुगानती देवी, शिवनाथ महतो की पत्नी बसंती देवी और पुत्री आशा कुमारी शामिल हैं। सभी का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
दोनों घटनाओं से ग्रामीणों में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

