रास्ता विवाद को लेकर मारपीट, 10 लोग घायल
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के जेलर साहब का मठिया गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो गई। इस घटना में दोनों ओर से कुल 10 लोग घायल हो गए।
घायलों में एक पक्ष से पलई भगत का पुत्र पतिराम भगत, परमात्मा भगत, परमात्मा की पत्नी मधुबाला देवी, पतिराम भगत की पत्नी संजू देवी और पुत्र सुशील कुमार शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से परमेश्वरी नंदन सिंह का पुत्र अनिल सिंह, अनिल साहब के पुत्र प्रशांत कुमार शाही, कमलेश्वरी नंदन शाही के पुत्र संजीव कुमार, राजीव कुमार और शिवम कुमार शाही घायल हुए हैं।
सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया, जहां से मधुबाला देवी और संजू देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सिवान रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है और मामले की छानबीन की जा रही है।

