चर्चित ताजपुर बलात्कार कांड का आरोपी शुभम कुमार सिंह कोर्ट में किया सरेंडर!

///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: जिले के माँझी थाना क्षेत्र के ताजपुर चर्चित बलात्कार कांड का आरोपी शुभम कुमार सिंह ने शुक्रवार को छपरा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी एवं बढ़ते दबाव के कारण उसे आत्मसमर्पण करना पड़ा।
बताते चलें कि पिछले दिनों एक छात्रा ने आरोपी पर होटल में ले जाकर बलात्कार किए जाने का आरोप लगाया था। उक्त मामले में युवती द्वारा माँझी थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। उधर बुधवार को मांझी के विधायक डॉ सत्येन्द्र यादव द्वारा प्रेस कान्फ्रेंस के माध्यम से पुलिस से उसकी गिरफ्तारी की मांग की गई थी तथा गिरफ्तारी नहीं होने पर तीन दिन बाद आक्रोश मार्च निकाले जाने की बात कही गई थी।