शराब पीने के आरोप में चार गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): शराबबंदी कानून के उल्लंघन के आरोप में सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियाँ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी के दौरान की गईं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान चैनपुर निवासी बहारन खान, नगई गांव के भोलू यादव और मुन्ना यादव, तथा रामगढ़ निवासी राधेश्याम महतो के रूप में की गई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों को बुधवार को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु सिवान न्यायालय में पेश किया गया।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, और शराब सेवन या बिक्री में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।