सड़क दुर्घटना में महिला सहित दो घायल!
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। हादसे में ग्यासपुर मठिया गांव की रहने वाली मनीषा कुमारी और प्रियांशु कुमार घायल हुए हैं।
दोनों घायलों को तत्काल सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी मरहम पट्टी की। दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।