एकमा में मधुमक्खियों के हमले से महिला की मौत, दो पोते और एक महिला घायल
/// जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): एकमा थाना क्षेत्र के माने पंचायत अंतर्गत नवतन गांव के लाला गाछी में मधुमक्खियों के हमले में 55 वर्षीय गायत्री देवी की मौत हो गई, जबकि उनके दो पोते और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अचेतावस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गायत्री देवी अपने दो पोतों और एक महिला के साथ किसी कार्य से लाला गाछी गई थीं। वहीं मौजूद मधुमक्खियों के छत्ते को तेज हवा के झोंके से नुकसान पहुंचा, जिससे आक्रोशित मधुमक्खियों का झुंड उन पर टूट पड़ा।
हमले में गायत्री देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों पोते और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल एकमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया है, जबकि दोनों पोतों का इलाज अभी जारी है।