सिसवन में ईद के मौके पर कड़ी सुरक्षा, कई इलाकों में विवाद और दुर्घटनाएं
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के रामपुर में सोमवार की सुबह भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद की नमाज अदा की गई। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं, गयासपुर में भी ईद पर्व को देखते हुए मजिस्ट्रेट के साथ सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
जमीनी विवाद में बाप-बेटे पर हमला
चैनपुर थाना क्षेत्र के नयागांव में आपसी जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई, जिसमें बाप-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान नरसिंह शर्मा और उनके पुत्र धनु कुमार शर्मा के रूप में हुई है। दोनों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
सड़क हादसे में दो किशोर घायल
सिसवन थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-मांझी मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान डमनपुर निवासी विश्वजीत शर्मा (पुत्र-राजेश शर्मा) और विजय साह के पुत्र अनूप कुमार गोड़ के रूप में हुई। उन्हें सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपसी विवाद में वृद्धा पर हमला
नंदामूड़ा गांव में आपसी विवाद के दौरान मारपीट में एक वृद्ध महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान चंदेश्वर यादव की पत्नी संनकेसिया देवी के रूप में हुई है। उन्हें भी इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सिसवन में लगातार हो रही आपसी झड़पों और सड़क हादसों के बीच प्रशासन की जिम्मेदारी बढ़ गई है। पुलिस लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।