महिला दिवस पर अनूठा आयोजन! सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मानित हुई महिलाएं!
नागपुर (महाराष्ट्र): महिला दिवस के उपलक्ष में हिंदी महिला समिति एवं उत्कर्ष बहुउद्देशीय संस्था के संयुक्त तत्वाधान में अनूठे ढंग से महिला दिवस का आयोजन भंसाली आश्रम बाकी में किया गया।
इस अवसर पर महात्मा गांधी की निकटतम सहयोगी रही आदरणीय पुष्पा देसाई बेन की स्वर्ण जयंती जन्मोत्सव पर दोनों संस्थाओ की और से हिंदी महिला समिति की और से एवं उत्कर्ष बहुउद्देशीय संस्था की और से आदरणीय पुष्पा जी का स्वागत शाल श्रीफल मोमेंटो पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया।
100 जन्मदिन मना रहे थे, इसलिए भारी मात्रा में महिला पुरुष भी कार्यक्रम में शरीक हुए, आश्रम में पूरा वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत प्रोत था, गणेश वंदना स्वागत नृत्य आदि का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर परम आदरणीय श्री विलास मुत्तेमवार, श्री गेव अवारी, श्रीआनंद निर्माण दैनिक भास्कर जैसे कई गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।
पुष्पा माताजी का आशीर्वाद पाने के लिए भारी मात्रा में लोग इकट्ठा हुए, स्वादिष्ट, लजीज जायकेदार, भोजन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। वहां से फिर हिंदी महिला समितिऔर उत्कर्ष बहुउद्देशीय संस्था की सभी सदस्याऐ , बाकी शरीफ ताज बाबा के दरबार दर्शन करने पहुंची, वहां बाबा के मजार पर हम सभी ने मिलकर चादर चढ़ाई और दुआएं भी मांगी।
इस अवसर पर एंड रति चौबे, डॉ कविता परिहार, रेखा तिवारी, रश्मि मिश्रा, संध्या साहू, सुनीता शर्मा बेसा डॉ चित्रातूर ममता विश्वकर्मा, सुजाता दुबे ,डॉ सुनीता शर्मा, इंदिरा चौहान, नीतू सिंह, लक्ष्मी वर्मा, शीतल बागडे, लक्ष्मी वर्मा, संध्याशाहू, उमा हरगन, नीता वर्मा, कमल शर्मा, आदि बहने उपस्थिति रही। बस की उत्तम व्यवस्था के लिए रति जी ने कविता परिहार की दिल खोलकर प्रशंसा की। इस तरह भंसाली आश्रम में जाकर महिला दिवस का यादगार आयोजन सम्पन्न हुआ।