आशा कार्यकर्ताओं को डोर-टू-डोर फाइलेरिया की दवा खिलाने का निर्देश!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के रेफरल अस्पताल पर आशा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान इन्होंने बताया कि प्रखंड स्तर में चल रहे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की समीक्षा की गई। साथ ही उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं को डोर-टू-डोर फाइलेरिया की दवा खिलाने का निर्देश दिया गया। कहा कि आशा कार्यकर्ता अपने सामने लोगों को दवा खिलाएंगी। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक, बीसीएम आशा कार्यकर्ता मौजूद थी।