महेंद्रानाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ने जलाभिषेक कर की सुख समृद्धि की कामना!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के मेहंदार स्थित बाबा महेंद्रानाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक के लिए बुधवार की अहले सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु कमलदाह सरोवर से जल भरकर हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ मंदिर में बने अरघा में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग द्वार बना हुआ था। श्रद्धालु कतार में खड़े होकर अरघा में जलाभिषेक कर रहे थे। मंदिर के प्रधान पुजारी तारकेश्वर उपाध्याय के अनुसार दोपहर तक करीब चार लाख से अधिक श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके थे। वहीं मंदिर परिसर स्थित कमलदाह सरोवर में श्रद्धालु जल भरकर भगवान की शिव की पूजा अर्चना की।भीड़ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट रहा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सैफ जवानों को तैनात किया गया था।बड़े वाहनों को मेला में जाने से रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिग की गई थी। मेले की निगरानी सीसी कैमरे से की जा रही थी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से चार दर्जन मजिस्ट्रेट एवं स्थानीय व जिला मुख्यालय से सैकड़ों महिला-पुरुष पुलिस बल तैनात थे।एसडीओ सूनील कुमार, बीडीओ राजेश कुमार, सीओ पंकज कुमार, चैनपुर थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंहा, सिसवन थानाध्यक्ष राकेश कुमार, सहित दारौंदा, हुसैनगंज, रघुनाथपुर, हसनपुरा, पचरुखी के सीओ बीडीओ, बीइओ, किसान सलाहकार, आवास सहायक सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए थे। इसके अलावा कचनार स्थित बौद्ध नाथ मंदिर, सिसवन स्थित महादेव मंदिर, चैनपुर स्थित कशेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।