मारपीट की घटना में एक महिला व एक पुरुष घायल!
![]() |
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ गांव मेंआपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई।घायल महिला की पहचान रामगढ़ गांव निवासी रंजीत महतो की पत्नी मीना देवी के रूप में हुआ है। घायल महिला का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने बुधवार को जानकारी दी।
वही सिसवन थाना क्षेत्र के ही भागर दियारा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान भागर दियारा गांव निवासी परशुराम प्रसाद के पुत्र छोटन प्रसाद के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया।इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बुधवार को जानकारी दी गई।