सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन सीवान मुख्य सड़क पर बुधवार को हुए सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के भिखपुर गांव निवासी नागेंद्र महतो के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। घायल का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया।
वहीं सिसवन थाना क्षेत्र के ही सिसवन रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर बुधवार हुए सड़क दुर्घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान रघुनाथपुर थाना मुरार पट्टी गांव निवास महेश प्रसाद की पत्नी ललिता देवी के रूप में हुआ है। घायल महिला का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया।