अब नहीं रहे समाज सेवी राजेन्द्र सिंह, एम्स में इलाज के दौरान निधन!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखण्ड क्षेत्र के गोबरहीं पँचायत के पूर्व मुखिया देवेन्द्र सिंह के बड़े भाई व गोबरही गाँव निवासी समाज सेवी राजेन्द्र सिंह की गुरुवार की सुबह हृदयगति रुक जाने के कारण निधन हो गई। वे करीब 80 वर्ष के थे। वे एक मृदु भाषी थे तथा समाज सेवा में वे अग्रणी रहने वाले व्यक्ति थे।
इस संबंध में उनके बड़े पुत्र चन्द्र शेखर सिंह ने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें पटना के एम्स में भर्ती कराया गया था। वहीं गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सुबह उनके शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनके मृत्यु की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों सहित जनप्रतिनिधियों की भीड़ जमा हो गई। वहीं वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। गुरुवार को ही उनका अंतिम संस्कार डुमाईगढ़ घाट पर कर दिया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र चंद्र शेखर सिंह ने दिया।
अपने पीछे प्रथम पुत्र चन्द्र शेखर सिंह, द्वितीय पुत्र शशि शेखर सिंह और एक पुत्री सहित बड़ा भरा परिवार छोड़ गए है। लोगों के अनुसार उनके मृत्यु से समाज का अपूर्णीय क्षति हुआ है। उक्त मौके पर सैकड़ों ग्रामीण व जन प्रतिनिधि मौजूद थे।
दुखद खबर। गोबरहीं पँचायत के पूर्व मुखिया देवेन्द्र सिंह के बड़े भाई राजेन्द्र सिंह का पटना में इलाज के दौरान निधन। मृतक के पुत्र शशि शेखर सिंह ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से दी जानकारी। ग्रुप की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।