प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला में शिक्षकों ने किया बेहतर प्रदर्शन!
सिवान (बिहार): जिले के प्रखंड संसाधन केंद्र सिसवन में शनिवार प्रखंड स्तरीय शिक्षण अधिगम सामग्री (TLM) मेला का आयोजन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में किया गया। उक्त कार्यक्रम में सिसवन प्रखंड के प्रत्येक संकुल से चयनित विद्यालय के शिक्षकों ने बेहतर प्रदर्शन किया। चयनित शिक्षकों ने अलग अलग विषयों के TLM का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंद्रभान सिंह ने कहा कि TLM बच्चों में बेहतर और सरलता के साथ शिक्षा देने का सस्ता और आकर्षक सामग्री होता है। आप सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने एक से बढ़ एक TLM तैयार किया है। किसी को छोटा या बड़ा नहीं कहा जा सकता हैं। उम्मीद है आप सभी इनका बेहतर प्रयोग कर बच्चों को पढ़ाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन बीपीएम राहुल सिंह ने किया। वहीं BRP ललन शर्मा, शिक्षक बी के भारतीय, बाबूजान अली, पवन कुमार तिवारी, मुकेश कुमार गुप्ता, भगवान सिंह आदि सहित दर्जनों शिक्षक और शिक्षिकाएँ मौजूद रही।