संतो के दर्शन मात्र से ही पाप मुक्त हो जाता है मानव!: अनुराग शास्त्री
सारण (बिहार): शिवेशवर महादेव मंदिर घोरहट मझलिया माँझी सारण के प्रांगण में चल रहे शिव परिवार प्रतिष्ठात्मक सह श्री रुद्र महायज्ञ के पाँचवे दिन विश्वप्रसिद्ध कथावाचक पं. श्री अनुराग कृष्ण शास्त्री जी महराज ने शिव महापुराण की कथा में संत दर्शन का फल, भक्तमाल की कहानी, धन्ना सेठ की भक्ति,सहित कई कथाओं का दिव्य रसपान कराया। भगवान गणेश जन्म की कथा व झाँकी से पंडाल में बैठे हजारो भक्त आनन्द विभोर होकर झूमने लगे।सभी दर्शक भक्त श्री शास्त्री के संगीतमय शिव वचनामृत का रसपान करते हुए अपने जीवन को धन्य किए।
कथा में मुख्य यजमान अरुण मिश्र, संजय मिश्र, मुखियापति शैलेश्वर मिश्र, पप्पु मिश्र, प्रिंस मिश्र, हरेन्द्र मिश्र, बिजेन्द्र कुमार तिवारी, काशीनाथ यादव सहित हजारो भक्त शामिल हुए।