कर्सर में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न! अलग अलग घटनाओं में दो घायल!
सिवान (बिहार): रघुनाथपुर के कर्सर में हो रहे पैक्स चुनाव में दिन के 1:00 तक 30% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग। बताते चले की रघुनाथपुर प्रखंड के कर्सर में पैक्स चुनाव कराए जा रहे हैं वहीं मंगलवार को दिन के 1:00 बजे तक 30% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। इस संबंध में मतदान कार है कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई वही मिली जानकारी के अनुसार पैक्स चुनाव मंगलवार की देर शाम तक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न प्रशासन द्वारा कर लिया गया था।
सिसवन: सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन गांव में मंगलवार को आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला सिसवन निवासी सत्येंद्र कुमार की पत्नी अनीता देवी है। घायल महिला का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
सिसवन: सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन रधुनाथपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार को बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घायल युवक भागर गाँव निवासी तसव्वर हुसैन का पुत्र 21 वर्षीय गुड्डू हुसैन है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।