थाना परिसर में भूमि विवादों का हुआ निपटारा!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): रघुनाथपुर थाना परिसर में भूमि विवाद का हुआ निपटारा। रघुनाथपुर प्रखंड के रघुनाथपुर थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित 3 मामलो पर सुनवाई की गई। इस संबंध में अंचल कर्मियों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से लोगों द्वारा जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर अपने-अपने आवेदन दिए गए थे जिस को लेकर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया था।
सिसवन अंचलाधिकारी ने किया भूमि विवाद का निपटारा। सिसवन थाना परिसर में शनिवार को भूमि से जुड़े दो मामला तथा चैनपुर में एक मामले का निपटारा सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने किया।इस संबध में अंचल कर्मियों ने जानकारी दी।अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों ने जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।
हसनपुरा एम एच नगर थाना परिसर में लगे जनता दरबार में 4 मामलों का हुआ निष्पादन। हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों ने जानकारी दी गई। आयोजित जनता दरबार में आपसी सहमति बनाते हुए जमीन से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।