प्रगति यात्रा में मुख्यमंत्री ने दिया कटिहार को सौगात!
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: सुबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के क्रम में कटिहार में हैं, जहां उन्होंने रामपुर पंचायत में तमाम योजनाओं और विकास कार्यों का कटिहार वासियों को सौगात दिया है।
वहीं मुख्यमंत्री रामपुर पंचायत से सड़क मार्ग होते हुए राजेंद्र स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने प्रस्तावित स्पोर्ट कंपलेक्स के निर्माण हेतु स्टेडियम का अवलोकन किया। इस दौरान राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम और लगाए गए स्टॉल का उन्होंने जायजा लिया। उनके आगमन को लेकर राजेंद्र स्टेडियम मैदान में आदिवासी समुदाय के महिलाओं के द्वारा पारंपरिक ड्रेस पहनकर नृत्य कर रहे थे। जिसे देखने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आदिवासी समुदाय की महिलाओं के पास पहुंचे। जहां उन्होंने महिलाओं के नृत्य को देखा और उनसे बात भी की। इसके पश्चात वह अल्पसंख्यक छात्रावास पहुंचे। जहां कई कार्य किया गया है। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर राजेंद्र स्टेडियम मैदान के बाहर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। लेकिन मुख्य द्वारा पर ही उन्हें मौजूद प्रशासन की ओर से रोक लिया गया था। उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया। इसके बावजूद लोग मुख्यमंत्री की एक झलक पाने को लेकर राजेंद्र स्टेडियम के पास खड़े थे। राजेंद्र स्टेडियम का भ्रमण करने के पश्चात मुख्यमंत्री जब चले गए तो मुख्य द्वार को खोला गया। बाहर खड़े लोग बड़ी संख्या में अंदर पहुंचे। लेकिन मुख्यमंत्री को न पा कर सभी लोग मायूस हो गए।