जरूरत मंद लोगों के बीच मुखिया ने किया कंबल वितरण!
सारण (बिहार): जिले के गुठनी प्रखण्ड में जरूरत मंदो के बीच भीषण ठंड को देखते हुए गर्म कपड़ों का वितरण किया गया
इस संबंध में बताया जाता है कि प्रखंड क्षेत्र के पड़री में बुधवार को मुखिया ललन राय ने लगभग 80 जरूरतमंद लोगों के बीच में कंबल का वितरण किया इस दौरान उन्होंने कहा कि मानव सेवा सर्वोपरि सेवा है। जरूरतमंद लोगों को हमे यथा संभव मदद जरूर करनी चाहिए। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौके पर अंचलाधिकारी के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद थे।