सड़क दुर्घटना में दो घायल!
सिवान (बिहार): चैनपुर सिवान मुख्य सड़क पर हुए सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति हुए घायल। बताते चले कि सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर सिवान मुख्य सड़क पर बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान हसनपुरा के रहने वाले असलम अली के पुत्र तस्लीम अली के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उन्हें निजी डॉक्टर के अस्पताल में दिखाया गया जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई। बताया जा रहा कि चैनपुर से वापस अपने घर जा रहे थे। तभी अचानक से उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर पड़ी जिससे वह घायल हो गया है।
वहीं सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव के समीप ताजपुर रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार की दोपहर बाइक के ठोकर से एक किशोर घायल हो गया। घायल किशोर कचनार निवासी रविन्द्र यादव के पुत्र 15 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार है। घायल किशोर का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया।