एक पियक्कड़ और फरार आरोपी गिरफ्तार!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार): चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। बताते चले कि सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के भदौर गांव निवासी अभय गिरी के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए शुक्रवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया इस संबंध में चैनपुर थाना पुलिस द्वारा जानकारी दी गई।
वहीं सिसवन थाना पुलिस ने फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार। सिसवन थाना पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में ट्रेनवा गांव निवासी संतोष यादव के पुत्र अभिषेक रंजन उर्फ डब्लू यादव तथा नागेंद्र यादव के पुत्र अभिषेक यादव शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए शुक्रवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी।