मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा को लेकर एनडीए गठबंधन के नेताओं ने की बैठक!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: सारण में आठ जनवरी को होने वाली मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के तैयारियों का जायजा लेने एवम कार्यक्रम की सफलता को लेकर एनडीए गठबंधन के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक दाउदपुर के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवम नन्दलाल सिंह महाविद्यालय के सचिव जितेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
उक्त बैठक में यह तय किया गया कि कोपा से लेकर एकमा तक कि सड़कों पर समुचित तोरणद्वार एवम बैनर पोस्टर लगाने का काम युद्धस्तर पर किया जाय। पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि कार्यक्रम के मद्देनजर वे दिन रात लगकर तैयारियों को मूर्त रूप दें। बैठक में मौजूद एकमा के पूर्व विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी इस महत्वपूर्ण प्रगति यात्रा में माँझी एवम एकमा के लोगों को विकास की बड़ी सौगात देंगे।
बैठक में लोजपा नेता अरुण सिंह एवम रौशन सिंह भवानी, पूर्व मुखिया देवेन्द्र सिंह एवम जय प्रकाश सिंह, सत्येन्द्र सिंह भवानी, घनश्याम सिंह उर्फ पप्पू सिंह, विपिन सिंह, राजेश्वर सिंह तथा एकमा प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष प्रमोद सिंह आदि शामिल थे।