12 नाबालिग लड़कियों को कराया गए मुक्त, 3 आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार!
सारण (बिहार): आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के मामले में सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन पर बनियापुर थाना, जलालपुर थाना एवं कोपा थाना द्वारा आज अहले सुबह 12 नाबालिग लड़कियों को कराया मुक्त एवं 03 आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार, आपरेशन में चाइल्ड लाइन छपरा और मिशन मुक्ति NGO के सदस्य भी रहे शामिल।
इस संबंध में बताया जाता है कि सोमवार को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पत्र के आलोक में पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देशानुसार बनियापुर, जलालपुर एवं कोपा थानान्तर्गत आर्केस्ट्रा का विधिवत घेराबंदी कर छापामारी किया गया। इस क्रम में जबरन प्रताड़ित कर आर्केस्ट्रा में नृत्य करवाये जाने वाली 12 नाबालिग लड़कियों जिनमें जिला- यू 24 परगाना (पश्चिम बंगाल)-05, सिकाकुली (पश्चिम बंगाल)-01, सारण (बिहार) -01, आगरा (उत्तरप्रदेश)-01, अरिया (उत्तरप्रदेश)-01, बालिगंज (पशिम बंगाल)-01 एवं गुमला (झारखंड)-02 को मुक्त कराया गया तथा आर्केष्ट्रा के संचालकों रितेश कुमार साह (पिता- राजबली साह, साकिन- बंगरा, थाना बसंतपुर, जिला सिवान) आनंद कुमार, (पिता- जयनाथ सिंह, साकिन गणेशपुर, थाना- हट्टा, जिला कुशीनगर, राज्य- उत्तरप्रदेश) एवं दीपक कुशवाहा, (पिता- रमेश कुशवाहा, ग्राम बसडीला, थाना- कोपा, जिला- सारण) को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में बनियापुर थाना कांड सं0-07/25, दिनांक-06.01.25, धारा 143 (1)/145/98/3(5) बी०एन०एस० एवं 8 पोक्सो अधि० एवं 75/79 जे०जे० अधिनियम एवं 3/4/5/6 आई०टी०पी० अधि० 1956 एवं 16/17/18 बंधुआ मजदूर प्रथा अधिनियम-1976, जलालपुर थाना कांड संख्या- 03/25 दिनांक- 06.01.25 धारा 143/145 बी०एन०एस० एवं 8 पोक्सो अधि० एवं 75/79 जे०जे० अधिनियम एवं 3/4/5/6 आई०टी०पी० अधि० 1956 एवं 16/17/18 बंधुआ मजदूर प्रथा अधिनियम-1976 तथा कोपा थाना कांड सं0-05/25, दिनांक 06.01.25, धारा- 143(1)/145/98/3 (5) बी०एन०एस० एवं 8 पोक्सो अधि० एवं 75/79 जे०जे० अधिनियम एवं 3/4/5/6 आई०टी०पी० अधि० 1956 एवं 16/17/18 बंधुआ मजदूर प्रथा अधिनियम-1976, दर्ज कर अग्रतर करवाई की जा रही है।
इस दौरान छापामारी दल में पु०अ०नि० आशुतोष कुमार झा थानाध्यक्ष बनियापुर थाना, पु०अ०नि० सुधा कुमारी, पु०अ०नि निरंजन कुमार, पु०अ०नि० कैलाश प्रसाद यादव, प्र०पु०अ०नि० सुमन कुमार, म०सि० / 1300 खुशबू कुमारी एवं बनियापुर थाना के अन्य कर्मी, पु०अ०नि० राहुल कुमार थानाध्यक्ष जलालपुर थाना, स०अ०नि० अवधेश कुमार, म०सि० / 1405 सुनीता कुमारी, म०सि0 / 1444 रूपम कुमारी एवं जलालपुर थाना के अन्य कर्मी, पु०अ०नि० पिन्टू कुमार थानाध्यक्ष कोपा थाना, पु०अ०नि० दिनेश कुमार, पु०अ०नि० अजित कुमार, पु०अ०नि० शिला कुमारी, प्र०पु०अ०नि० सोनू मंडल, म०सि० / 129 टुनी कुमारी, म०सि०/1419 प्रियंका कुमारी एवं कोपा थाना के अन्य कर्मी, मिशन मुक्ति के सदस्य एवं चाइल्ड लाईन छपरा मौजूद थे। उल्लेखनीय है की सारण पुलिस द्वारा लगातार ये अभियान चलाया जा रहा है। जनता से सुचना और सहयोग की अपील है।