420 के मामले में और शराब पीने के आरोप में दो गिरफ्तार!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने महीनों से फरार चल रहे 420 के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भागर गांव निवासी सत्यदेव प्रसाद के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए रविवार को सिवान न्ययालय भेज दिया गया।
शराब पीने के आरोप में एक गिरफ्तार।
सिसवन थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्यासपुर गांव निवासी जमशेद अंसारी के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए रविवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।