राजद कार्यालय पर कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई 101वीं जयंती!
पूर्व विधायक के नेतृत्व में मनाई गई कर्पूरी ठाकुर की जयंती
सारण (बिहार): राजद की ओर से प्रखण्ड के शाहनेवाजपुर गांव स्थित पूर्व मुखिया यास्मीन खातुन के आवास पर शुक्रवार को तरैया के पूर्व विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मौके पर तरैया के पूर्व विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय ने कर्पूरी ठाकुर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सत्य और सादगी का एक प्रतिमूर्ति है। उन्होंने अपने जीवन काल में हमेशा गरीब शोषित वंचित के हक और उनके अधिकार के लिए आवाज उठाई है। उन्हे अपने जीवन के अंत तक में भी विरासत के रूप में अपने परिवार को देने के लिए एक मकान भी नहीं था। कर्पूरी जी देश के सच्चे लाल थे। वह सच्चे समाजवाद के प्रणेता रहे।सबों को उनकी जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। समारोह के बाद सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार रखें।
समारोह में मुख्य रूप से राजद प्रखण्ड अध्यक्ष व पूर्व मुखिया तारकेश्वर राय, आपदा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रविन्द्र राय, व्यपार मंडल अध्यक्ष ललन राय, आत्मा अध्यक्ष भिखारी राय, बीडीसी लालू पासवान, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मो. आजाद उर्फ टनटन, बीडीसी प्रतिनिधि मुन्ना यादव, पूर्व बीडीसी मनोज राय, पूर्व प्रधानाध्यापक नवल किशोर यादव, मुन्ना यादव, शशि रंजन यादव, राजकुमार यादव, समेत दर्जनों राजद कार्यकर्ता शामिल थे।