शराब पीने के आरोप में चार गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): बिहार में शराब बंदी के बावजूद शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। इसका प्रमाण रोज किसी न किसी का शराब पीने के आरोप में पकड़े जाना है। अभी आज ही रविवार को शराब पीने के आरोप में सिसवन थाना पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार। सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से शराब पीने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में मुबारक पुर गांव निवासी संजय माली, मिथुन साह तथा भागर गाँव निवासी सुरेश यादव शामिल है।गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सोमवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।
वहीं चैनपुर थाना पुलिस ने भी शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। बताते चले की सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में चैनपुर थाना पुलिस ने जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छितौली गांव निवासी संजय यादव के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सोमवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।