अब नहीं रहे शिक्षक श्याम मोहन शाही, क्षेत्र में शोक!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चाँदपुर के शिक्षक श्याम मोहन शाही का सोमवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार थे। स्थानीय मुखिया गुड़िया देवी ने बताया कि देवपुरा गांव निवासी श्याम मोहन शाही अत्यंत ही मधुर व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन पर राजद नेता मुन्ना शाही, शिक्षकों धर्मेंद्र यादव, संतोष सेनानी यादव, सतन यादव, मनोज ठाकुर, शिवशंभु सिंह, आलोक सिंह, राणा प्रताप सिंह, बी के भारतीय, राजू तिवारी, मिथिलेश कुमार, नागेंद्र कुमार महतो, अखिलेश्वर कुमार, सरोज भारती, चंद्रदीप सिंह आदि सैकड़ों लोगों ने शोक प्रकट किया है।