किसानों की समस्याएं सिर्फ़ आर्थिक ही नहीं है, किसानों को सामाजिक व राजनितिक स्तर पर भी उपेक्षित किया जाता है।:- शैलेश गिरी
मथुरा (उत्तर प्रदेश): भारतीय हलधर किसान यूनियन संगठन के विस्तार को लेकर मान मंदिर में मथुरा में होने वाले जिला अध्यक्ष चयन समारोह को परिवर्तित कर बरसाना के "छोटी गौशाला" में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की संयोजन उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल भदौरिया ने किया, वहीं मंच संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सुधीर राघव ने की। वहीं चयन समारोह की अध्यक्षता शोभन बाबा ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में सभी पदाधिरियों को पुष्प माला पहनाते हुए स्वागत कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष चयन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धीरेन्द्र सोलंकी ने मथुरा के अध्यक्ष के रूप में जुगल किशोर सिंह को मनोनीत कर मनोनयन पत्र प्रदान किया।
वहीं उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए उपस्थित सभी पदाधिकारियों के साथ साथ पूरे उतर प्रदेश के किसानों के भीतर भरपूर जोश भरने का काम किया तथा संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए पदाधिकारियों को एकता के मूलमंत्र के बारे में विस्तृत रुप में समझाया। वहीं उन्होंने किसानों के हर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।
इसी क्रम में राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता डा. शैलेश कुमार गिरि ने भी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़, संस्कृति की जड़ है तथा अनेक समस्याओं का सामना कर रहे किसानों के लिए यह संगठन संवैधानिक विधि से एक सकारात्मक लड़ाई लड़ेगा। किसानों की समस्याएं सिर्फ़ आर्थिक ही नहीं है, किसानों को सामाजिक व राजनितिक स्तर पर भी उपेक्षित किया जाता है। उनके अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने में संघर्षपूर्ण लड़ाई लड़ी जाएगी।
कार्यकम में राष्ट्रीय संरक्षक यादवेन्द्र सिंह चौहान, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव देशराज सिंह भगत, राष्ट्रीय मुख्य संगठन मंत्री ठाकुर राजकुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष यूपी कृष्ण गोपाल भदौरिया, महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट प्रीती कश्यप के साथ सैकड़ों किसान मौजूद थे।